नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज शनिवार को 51 वां जन्मदिन है। हालांकि कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए उन्होंने पहले ही जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की थी।
ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके जन्मदिन पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था कि उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाए। इसके बाद युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपने अपने कार्यालय में मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान चला रहे हैं।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट, मास्क और सैनेटाइजर बांटें जाने के निर्देश दिए।
युवा कांग्रेस भी कोरोना प्रभावित एवम् अन्य जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने के साथ मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है।