देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने बताया कि एसपी धनन्जय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के एकद्वारा गांव, चितरा थाना क्षेत्र के आसबनी गांव, रिखिया थाना क्षेत्र के ठडियारा गांव तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाक गांव में एक साथ छापेमारी कर छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।
साइबर डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से 12 मोबाइल, 19 सिम सहित 03 एटीएम बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों में शिवशंकर मंडल जो गुजरात के बरही थाना कांड संख्या 33/2019 में वांक्षित आरोपिक है।
योगेंद्र कुमार मोहनपुर थाना कांड संख्या 31/2019 का आरोपित है। नितेश मंडल भी साइबर थाना कांड संख्या 59/2020 का वांछित आरोपित है, जबकि शेष अन्य के बारे में कहा कि जाँच चल रही है।
गिरफ्तार साइबर आरोपितों में योगेंद्र कुमार, अर्जुन मंडल, अरुण कुमार मंडल, इंद्रदेव कुमार मंडल, शिवशंकर मंडल एवं नितेश मंडल शामिल हैं।