रांची: कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Lockdown) लगाया गया है।
हेमंत सोरेन सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा के तहत शनिवार शाम चार बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
वहीं दूसरी ओर रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान डेयरी आउटलेट व मेडिकल सेवा सहित अन्य को पाबंदियों से छूट दी गयी है। शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर रांची में जाम सा नजारा दिखा।
मेन रोड सहित राजधानी के कई प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। लोग अपने घर का सामान खरीदते हुए नजर आए।
रांची सहित पूरे राज्य में आठवीं बार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गयी है, लेकिन शनिवार शाम चार बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
इसे देखते हुए रांची में लोग बाजारों में निकले। इस कारण रांची के मेन रोड में जाम का नजारा दिखा। लॉकडाउन को देखते हुए शनिवार को दोपहर में दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मेन रोड में जाम लग गया।
लॉकडाउन में भी डेयरी आउटलेट, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस, रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, हाइवे पर ढाबा और मालवाहक वाहनों की पाबंदियों से छूट दी गयी है।