जमशेदपुर: जिले के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में युवती के साथ उसके प्रेमी समेत तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना 18 अगस्त की है। चार दिन बाद युवती ने कोवाली थाने में प्रेमी राजू सोरेन समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्रेमी सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गो¨वदपुर के गुडहा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो फरार हैं।
पीड़िता ने बताया है कि राजू सोरेन ने उसे रात 11.30 बजे फोन कर बुलाया। शादी का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया।
अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।
उसे सुनसान स्थल पर छोड़कर सभी भाग गए। धमकी के कारण उसने घटना के दिन किसी को जानकारी नहीं दी।
पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया है।
उधर, देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपित राजू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेट्रोल पंप कर्मचारी है।
उसने बताया है कि दो दोस्तों के साथ डुमरिया के जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था।
मालूम हो कि इससे पहले परसुडीह के हलुदबनी में सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेमी समेत छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी राजू सोरेन को गिरफ्तार ने कर लिया है।
आरोपित पोटका के तुड़ी के एक पेट्रोल पंप में काम करता है। वर्तमान में बागबेड़ा में रहता है।
उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवती से उसका एक साल से प्रेम संबंध था।
प्रेमिका छह माह की गर्भवती है। पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।