रांची: शादी के 11 साल बाद पति को दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध रखना उस समय महंगा पड़ गया, जब पत्नी ने पतिदेव को देर रात प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ दबोच लिया। फिर क्या था पतिदेव की जमकर धुनाई हो गई।
हालांकि, इस दौरान प्रेमिका और जवान ने मिलकर पत्नी के साथ ज्यादा मारपीट कर दी। इस घटना में पत्नी को गंभीर चोट आई है।
मामले में पत्नी ने अपने पति विकास थापा और उसकी प्रेमिका के खिलाफ डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
क्या है मामला
घटना 24 अगस्त की रात डोरंडा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में हुई। जैप वन में तैनात आरक्षी विकास थापा का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला भी जैप वन में तैनात है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद जवान की पत्नी सुष्मिता ठकुरी कुछ महिलाओं के साथ बीते मंगलवार की रात भवनीपुर स्थित महिला आरक्षी के घर पहुंच गई, जहां वह अपने पति को उसके साथ देखकर आक्रोशित हो गई।
महिलाओं के साथ मिलकर सुष्मिता ने पति पर हमला बोल दिया। उसकी जमकर धुनाई की।
विकास ने इसका विरोध किया और सुष्मिता की भी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बीच-बचाव कर दोनों को हटाया।