Latest NewsUncategorizedमहिला ने नाबालिग लड़के को बनाया अपनी हवस का शिकार, 20 साल...

महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया अपनी हवस का शिकार, 20 साल की जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: हैदराबाद में 27 साल की एक महिला को अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है।

इसके अलावा महिला पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला पर एक नाबालिग लड़के का कई बार यौन शोषण करने का आरोप है।

पॉक्सो एक्ट से संबंधित केसों से जुड़े एक फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने महिला को बच्चे के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया।

महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो एक स्कूल में केयरटेकर के तौर पर काम करती थी।

इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दिसंबर 2017 में थाने में शिकायत दर्ज की थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

अपनी शिकायत में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया था कि उन्हें अपने बेटे के शरीर पर जलने के निशान मिले थे।

इसके बाद उन्होंने इसकी पड़ताल शुरू की थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि स्कूल की केयरटेकर उनके बच्चे को गलत तरीके से छूती थीं।

लड़के ने अपने पिता को बताया कि उस महिला ने हाल ही में स्कूल ज्वाइन किया है और कई बार उसके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया।

पुलिस के मुताबिक लड़के ने अपने पिता को बताया था कि यह महिला उसे धमकियां भी दिया करती थी।

यहां तक कि उसने बच्चे को सिगरेट से जलाया भी था। बच्चे का यह भी आरोप था कि महिला ने कई बार उसका यौन शोषण किया।

महिला ने बच्चे को धमकी दी थी कि अगर उसने अपने पिता या किसी अन्य रिश्तेदार को यह सबकुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

पुलिस की जांच में मिले सबूत और अदालत में सहायक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आयशा राफाथ की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने महिला को दोषी मानते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...