झारखंड में कोरोना के 101 एक्टिव मरीज़, सबसे अधिक रांची में

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के 13 नए केस मिले है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 101 मामलों में 42 रांची में सक्रिय हैं।

जबकि जिले में चार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85841पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84210 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान राज्य में कोरोना से नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शुक्रवार सुबह तक कोरोना के 27 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 13, बोकारो से एक, देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से नौ, खूंटी से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिला है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348314 गया है। राज्य में कुल 15096744 सैंपल की जांच की गयी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में कोरोना के 101 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना के 343078 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5135 मरीजों की मौत कोरोना से हुई। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Share This Article