रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाले एक विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मृतका की पहचान अभय सिंह की पत्नी दीपशिखा सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक प्रताड़ना बतायी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना शुक्रवार की है।
पति से तंग आकर कर ली आत्महत्या
मृतका के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहा कि पति अभय सिंह लगातार प्रताड़ित करता रहता था।
उसकी कोई बात नहीं मानता था। अक्सर शराब के नशे में घर आकर हंगामा करता था। इससे तंग आकर वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
मृतका के मायकेवालों ने पुलिस को बताया है कि दीपशिखा के पति समेत परिवार के अन्य लोग पिछले कई महीनों से उसे तरह.तरह से प्रताड़ित कर रहे थे।
काफी प्रताड़ना झेलने के बाद भी दीपशिखा अपने ससुराल से मायके जाने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।
मृतका के मायके वालों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।