Latest Newsझारखंडरांची में बोरवेल की गाड़ी में लगी आग, लाखों रुपए की गाड़ी...

रांची में बोरवेल की गाड़ी में लगी आग, लाखों रुपए की गाड़ी जलकर राख : देखें Video

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में बोरवेल की एक गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयावह थी कि जबतक आग बुझाने की कोशिश होती, गाड़ी जलकर खाक हो गई। यहां सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुईं।

गाड़ी में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी पर तब गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

बताया जा रहा है कि बोरिंग गाड़ी में सिलिंडर भी रखा हुआ था। जब आग लगी तो एक के बाद एक कर कई बार ब्लास्ट भी हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिरसा चौक (रेलवे क्रॉसिंग के पास) कठर कोचा के पास कुछ लोगों ने आग की छोटी लपटें देखीं। स्थानीय लोगों ने आवाज लगाकर इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नही लगा है

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...