साहेबगंज : एक अधेड़ महिला को घर में अकेली देख एक व्यक्ति ने उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को नुकीले हथियार से वार करके गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बरहेट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रविवार की देर शाम को हुई।
मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि घटना के वक्त महिला का बेटा मछली पकड़ने गया हुआ था। बहू भी घर में नहीं थी। वह अपने पति (पीड़िता के बेटे) को बुलाने घर से बाहर गयी थी। महिला घर में बिल्कुल अकेली थी।
इसी बीच मौका देखकर राम सोरेन नामक व्यक्ति महिला के घर में जबरन घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद राम सोरेन ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
उसके बाद उसने किसी नुकीले हथियार से वार करके महिला के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
घटना के बाद पीड़िता को बरहेट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल में रफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी राम सोरेन को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान पर आरोपी राम सोरेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।