रांची: रिम्स अस्पताल में पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या में एक बार फिर कमी आई है। गुरुवार को जहां रिम्स में पोस्ट कोविड के 32 मरीज थे।
शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 20 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड के 29 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 11 मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले और 18 मरीजों का इलाज तीसरे तल्ले पर चल रहा है।
उन्होंने बताया कि रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक मरीज भर्ती है। इसके अलावा यहां ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।