रांची: रांची के चुटिया थाना पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गांजा बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बुधवार को बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि चुटिया क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा घूम घूम कर पुड़िया बना कर गांजा बिक्री किया जा रहा है।
सूचना के बाद से पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर की अपर चुटिया निवासी जयप्रकाश सिंह नामक युवक को राम मंदिर के पास गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
इसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जयप्रकाश सिंह ने गांजा तस्करी से जुड़े कई लोगों के नाम और पता बताया है। उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है।