बिहार के 5 जिलों में नीलगायों और जंगली सूअरों को मारने का चलेगा अभियान, मंत्री ने..

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

A campaign will be launched to kill Nilgais: बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने बताया है कि राज्य के पांच जिलों में नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।

वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सीवान और समस्तीपुर में इस महीने से ‘निर्धारित प्रक्रियाओं’ के अनुसार अभियान चलेगा। इन दो जानवरों ने फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।

मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण

मंत्री ने कहा कि उन जिलों में जहां समस्या गंभीर है, एक बार में 50 ऐसे जानवरों को मार सकते हैं।पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, कृषि और पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से अपने-अपने जिलों में नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने के लिए अभियान शुरू करने की रणनीति तैयार करेंगे।

मारने से लेकर दफनाने तक की पूरी प्रक्रिया में मुखिय की भूमिका महत्वपूर्ण है। एक अनुमान के अनुसार इन जिलों में नीलगाय की कुल संख्या लगभग तीन लाख, जबकि जंगली सूअरों की संख्या लगभग 67,000 है।

Share This Article