दुमका में रंगदारी नहीं देने पर खलिहान में आग लगाने वाला युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

दुमका: रंगदारी नहीं देने पर खलिहान में आग लगाने के आरोपी में पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

मामला मसलिया थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है। अगलगी में करीब 42 हजार का धान जलकर खाक हो गया था।

गांव के दुकानदार कमल टुडू से जबरन रंगदारी नहीं देने पर खलियान में आग लगा देने का मामला सामने आया है।

आरोपी गांव के ही भीमसेन टुडू है। जानकारी के अनुसार मधुवन गांव के भीमसेन टुडू सोमवार की शाम 7 बजे कमल टुडू के किराना दुकान जाकर 500 रुपये की रंगदारी मांगी।

कमल टुडू द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर जबरन गाली-गलौज कर गल्ला से 500 रुपया निकाल लिया और जान से मारने के धमकी देकर चलता बना।

- Advertisement -
sikkim-ad

रात्रि करीब साढ़े 8 बजे कमल टुडू ने देखा कि घर के पीछे खलियान में आग की रोशनी दिखाई दिया।

खलियान में जाकर देखा कि खलियान में आरोपी भीमसेन टुडू घटनास्थल से भाग रहा था।

हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की प्रयास किया। लेकिन आग बिकराल रूप ले चुका था।

ग्रामीणों द्वारा थाना में सूचना किए जाने पर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया।

तबतक खलियान में रखे 42 हजार की धान जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमसेन टुडू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Share This Article