कोकर में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पहुंचा जेल

Central Desk
1 Min Read

रांची: सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

आरोपी संदीप कुमार मूल रूप से बरही का रहने वाला है।

वह कुछ माह पहले तक सुंदर विहार कोकर में किराए पर रहता था।

इस दौरान एक नाबालिग से उसकी दोस्ती हुई। आरोपी उसके घर आने-जाने लगा।

एक दिन घर में नाबालिग को अकेला पाकर उसका दुष्कर्म कर दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके बाद शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। लेकिन, पीड़िता जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह अचानक बरही अपने गांव भाग गया।

इसके बाद पीड़िता ने थाने में संदीप के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article