A young man was stabbed to death : खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के कुरिया डेमटोली गांव में नोनदो लुगुन नमक( 35 ) युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। नोनदा लुगुन मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदरी थाना क्षेत्र के डरयुद गांव का रहने वाला था और वर्तमान में वह अड़की थाना के कुरिया गांव में रहता था।
इस संबंध में खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर रात नोनदा लुगुन जैसे ही घर पहुंचा, घर के बाहर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके पेट, पीठ और सीने पर छूरे से कई वार कर दिए।
इसके कारण घटनास्थल पर ही नोनदो की मौत हो गई। पुलिस को गुरुवार को जब घटना की जानकारी मिली, तो उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।