Latest Newsझारखंडरांची में ABVP ने किया झंडोत्तोलन

रांची में ABVP ने किया झंडोत्तोलन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर की ओर से झारखंड प्रदेश कार्यालय में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री विनिता इंदवार उपस्थित थी।

मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी उपस्थित थे।

झंडोत्तोलन रांची महानगर अध्यक्ष डॉ आनंद ठाकुर और महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने किया।

इस अवसर पर निखिल रंजन ने कहा कि दुनिया के अंदर इंग्लैंड को छोड़ कर कुछ ही देश ऐसे है, जो आजादी के दिवस को मानते है लेकिन गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन भारत मे ही हम देख सकते है।

इसका मुख्य कारण है कि 26 जनवरी 1950 को जब भारत ने अपने गणतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान को अंगीकार किया तो प्रत्येक वर्ष देश के नागरिक अपने जीवन को और उस संविधान के तहत देश की व्यवस्था को चलाने में अटूट विश्वास रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन को प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग करते है।

विनीता इंदवार ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक एवं गर्व का दिन है क्योंकि आज के ही दिन सन 1950 में देश के सभी लोगों को एकता के एक सूत्र में बांधकर संविधान पारित कर लागू किया गया था।

इस संविधान में हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं को देखते हुए आवश्यकता अनुसार कई नियम बनाए गए और इसमें कई अनुच्छेद भी है।

संविधान में दिए गए नियम और उसके अनुच्छेद को हम पढ़ नहीं पाते हैं।

इसे हम सभी को अवश्य पढ़ना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चक्रधर प्रसाद महतो, प्रांत कोषाध्यक्ष प्रोफेसर दीप नारायण जसवाल, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत सह मंत्री मोनू शुक्ला, प्रांत कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन, प्रांत सह कार्यालय मंत्री निवास मंडल, महानगर उपाध्यक्ष उमेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...