रांची : बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Bollywood actress Ameesha Patel) से जुड़े चेक बाउंस मामले (Check Bounce Cases) में बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का कोर्ट में CRPC 313 का बयान दर्ज होना है।
साल 2017 से चल रहा मामला
यह मामला वर्ष 2017 का है। आरोपों के अनुसार, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए थे। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर (Lovely World Entertainment Proprietor) हैं।
फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में सरेंडर किया था।