Latest NewsUncategorizedपांच साल बाद अखिलेश यादव के पूरे परिवार ने सैफई में एकसाथ...

पांच साल बाद अखिलेश यादव के पूरे परिवार ने सैफई में एकसाथ मनाई होली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इटावा (उप्र): पांच साल के अंतराल के बाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूरा यादव परिवार अपने पैतृक गांव सैफई में रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए एकत्र हुआ और स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

सैफई महोत्सव मैदान में मंच पर पूरा यादव परिवार एक साथ आया और फूलों से होली खेली। मंच पर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम गोपाल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक साथ बैठे नजर आए।

सैफई महोत्सव मैदान में बनाए गए पंडाल में आयोजित होली कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने मंच पर पहुंच कर उपस्थित लोगों के ऊपर फूलों की बौछार कर होली खेली।

उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भीड़ की ओर से ‘नेताजी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।

पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सिंह शाक्य ने बताया कि 2016 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच तनाव के बाद अलग-अलग होली उत्सव आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस साल दोनों के एक साथ आने से पूरा परिवार एक साथ होली मनाने आया।

उन्होंने बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हर साल जनता के साथ होली के त्योहार का आयोजन करते रहे हैं। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के साथ आने से सैफई महोत्सव मैदान में एक विशाल पंडाल में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि चुनावों के तुरंत बाद होली के उत्सव में बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद के साथ विशेष व्यवस्था की गई थी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डॉ. राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को होली समारोह में शामिल होने सैफई पहुंचे थे पंडाल में पहुंचने पर सपा नेताओं का सुबह से उमड़ी भारी भीड़ ने नारेबाजी कर स्वागत किया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...