भूपेंद्र से मुलाकात के बाद आरसीपी बोले, हम दुखी नहीं होते, खुश रहने वाले लोग हैं

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title

पटना: बिहार में राजनितिक उथल पुथल के बीच भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेता के बीच मिलने का दोरा जारी है।

गुरुवार को बिहार का भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष से मिलने जदयू दफ्तर पहुंचे।

साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी थे। तीनों की बैठक हुई।

इसके बाद भूपेंद्र यादव ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने आये थे।

आरसीपी ने भी कहा कि भाजपा के लोग मुझे सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

- Advertisement -
sikkim-ad

सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद इन नेताओं की हाईलेवल मीटिंग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से साथ होगी और बिहार की राजनीति के साथ ही एनडीए के भीतर मचे घमासान पर बातचीत होगी।

भूपेंद्र यादव के साथ बैठक के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि अरुणाचल की घटना पर हम दुखी नहीं हैं।

हम हमेशा खुश रहने वाले लोग हैं और कभी दुखी नहीं रहते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी दलों की राय लेकर ही काम करते हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार हमारे लिए कोई बड़ा विषय नहीं है। लगातार बातचीत हो रही है।

सही समय पर कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। हालांकि आज राजनीतिक विषयों पर चर्चा नहीं हुई। जीतन राम मांझी की मांग पर कहा कि चारों दलों के नेता मिल-बैठ कर इस विषय पर बात कर लेंगे।

उधर, आरसीपी सिंह से हुई मुलाकात के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा कि वह आरसीपी सिंह के साथ लंबे अर्से से काम कर रहे हैं।

हमने संसद में भी साथ में काम किया है अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनको बधाई देने आए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बहुत मजबूती के साथ चल रही है।

वहीं मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा में किसी बात पर किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है और आपसी समन्वय के आधार पर विस्तार की रूपरेखा तैयार हो रही है।

मंत्रिमंडल का विस्तार और विधान परिषद में सीटों का बंटवारा सही समय पर हो जाएगा। हालांकि आज इन चीज़ों पर कोई बात नहीं हुई है।

Share This Article