न्यूज़ अरोमा रामगढ़: जिले के दुल्मी प्रखंड अंतर्गत कुल्ही चौक पर गुरुवार को अचानक कृषि मंत्री का काफिला रुक गया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख खुद ही किसानों का हाल जाना।
उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। कृषि मंत्री रांची से जरमुंडी जा रहे थे।
वे कुल्ही चौक में कुछ पल के लिए रुके और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले।
कुल्ही के ग्रामीणों ने कृषि मंत्री से सिंचाई की व्यवस्था कराने की मांग की। ताकि किसानों को अपनी फसल की पटवन के लिए दिक्कत ना हो।
बादल पत्रलेख ने किसानों को आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही इस दिशा मे कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं और किसान द्वारा की गई कड़ी मेहनत और परिश्रम को भलीभांति से जानता हूं।
उन्हें परिश्रम के आधार पर बाजार में सब्जी भाव का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।
यहां कांग्रेसी नेता सुधीर कुमार मंगलेश्वर उनका स्वागत किया।
मौके पर हेमंत महतो ,मनोज पुजहर ,पवन महतो ,उतम कुमार, युगलकिशोर महतो , नितिश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।