रांची से बिहार के दरभंगा के लिए नए साल में मिल सकता विमान सेवा का तोहफा

Newswrap

रांची: साल 2023 में झारखंड (Jharkhand) के रांची और बिहार (Bihar) के दरभंगावासियों को विमान सेवा (Airline) का तोहफा मिल सकता है।

इसके लिए विमान सेवा प्रदाता कंपनियां सर्वे (Companies Survey) की तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह सेवा तभी शुरू होगी, जबकि यात्रियों की संख्या पर्याप्त होगी।

यदि यात्रा करने वालों की संख्या कम होगी तो कंपनियां (Companies) इस पर विचार करेंगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रांची टू दरभंगा फ्लाइट (Ranchi to Darbhanga Flight) वाया पटना या देवघर शुरू हो सकती है।

कोलकाता (Kolkata) भी इससे जुड़ सकता है। इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी (Connectivity) बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इंडिगो और एलायंस एयर (Alliance Air) इसे अमल में ला सकती है।

रांची-देवघर सेवा अब तक नहीं हुई शुरू

रांची से देवघर के बीच हवाई सेवा की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सेवा अब तक शुरू नहीं हुई है। रांची से पटना के लिए पहले से ही फ्लाइट (Flight) है।

आमतौर पर इससे रोज सौ से 150 यात्री आवाजाही करते हैं। कोलकाता (Kolkata) से भी रांची की उड़ान है, जबकि सेवा शुरू नहीं होने से देवघर-रांची के बीच यात्री उपलब्धता की जानकारी नहीं है।

हालांकि दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर यात्री उपलब्धता की संभावना बढ़ रही है। यहां से प्रतिदिन करीब 1,500 यात्री विभिन्न शहरों के लिए आवाजाही कर रहे हैं।

एयरपोर्ट निदेशक ने दी ये जानकारी

रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि एयरलाइंस कंपनियां (Airlines Companies) चाहें तो किसी भी रूट का इस्तेमाल कर नई विमान सेवा शुरू कर सकती हैं।

दरभंगा, देवघर किसी भी एयरपोर्ट से यह शुरू की जा सकती है। अगर रांची-दरभंगा फ्लाइट शुरू होती है तो अथॉरिटी उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।