276 यात्रियों को लेकर फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान, तस्करी के संदेह में 4 दिनों तक…

News Aroma Media
2 Min Read

Human Trafficking by Plane : फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान (Plane) 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार को मुंबई पहुंच गया है।

इस विमान के मानव तस्करी (Human Trafficking) के संदेह की जांच के लिए रोका गया था। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे।

रोमानिया की एक कंपनी द्वारा संचालित निकारागुआ जा रही उड़ान को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे (Vatri Airport) पर चार दिन के लिए रोका गया था।

अधिकारी ने बताया कि Airbus a340 विमान तड़के चार बजे के कुछ ही समय बाद मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

276 यात्रियों को लेकर फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान, तस्करी के संदेह में 4 दिनों तक… - Plane reached Mumbai from France carrying 276 passengers, detained for 4 days on suspicion of smuggling…

- Advertisement -
sikkim-ad

25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रही उड़ान को ‘‘मानव तस्करी’’ के संदेह में बृहस्पतिवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे (Vatri Airport) पर रोक दिया गया था।

276 यात्रियों को लेकर फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान, तस्करी के संदेह में 4 दिनों तक… - Plane reached Mumbai from France carrying 276 passengers, detained for 4 days on suspicion of smuggling…

फ्रांस के एक समाचार चैनल ने बताया कि दो अन्य यात्रियों को आज न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

फ्रांसीसी प्राधिकारियों (French authorities) के अनुसार, जिस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी, उसमें 276 यात्री सवार थे और दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं।

Share This Article