रांची: आजसू पार्टी का पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बंगाल का कार्यकर्ता सम्मेलन पांच जनवरी को हरिपदो साहित्य मंदिर में आयोजित किया गया है।
इसमें मुख्य अतिथि आजसू अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि लम्बोदर महतो, बंगाल प्रभारी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस होंगे।
यह जानकारी रविवार को आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, बंगाल प्रभारी सम्मेलन की तैयारी को लेकर पुरूलिया, बांकुडा, मिदनापुर एवं झारग्राम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समिक्षा कर ली है।
सम्मेलन में वृहत झारखंड क्षेत्र के लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं पर गहन चिंतन किया जाएगा, एवं इसके निदान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
वृहत झारखंड का यह क्षेत्र बंगाल के अन्य क्षेत्रों से भाषा, वेश-भूषा, रहन-सहन, खान-पान, पर्व-त्योहार, कला-संस्कृति के रूप में अलग पहचान रखता है। झारखंड बनने के पश्चात् उस क्षेत्र के लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं।
आज इनका अस्मिता अस्तित्व खतरे में है। झारखंड आंदोलन में इस क्षेत्र के लोगों की भूमिका अतुल्य रहा है।
आजसू पार्टी वृहत झारखंड के इस इलाके के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्वायत्ता के लिए पहल करेगी।