रामगढ़में AJSU ने निकाला सामाजिक न्याय मार्च, DC को सौंपा मांग पत्र

जबकि मुख्य रूप से विधायक सुनिता चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो शामिल हुए

neha@newsaroma.com

रामगढ़: AJSU पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को रामगढ़ (Ramgarh) जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय मार्च (Social Justice March) निकाला गया।

सामाजिक न्याय मार्च नगर परिषद क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज (Kothar Over Bridge) से जिला समाहरणालय तक निकाला गया। इस न्याय मार्च में जिलेभर से सैकड़ों AJSU नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

जबकि मुख्य रूप से विधायक सुनिता चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो शामिल हुए।

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी व संचालन रामगढ़ नगर परिषद कमिटी अध्यक्ष राजेश महतो ने किया।

DC को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

सभा उपरांत AJSU पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने DC को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

जिसमे, खतियान आधारित नियोजन नीति, सरना धर्म कोड लागू करना, जातीय जनगणना करवाना, आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देना, पूर्व मे शामिल शामिल अनुसूचित जनजाति को पून: अनुसूचित जनजाति में शामिल करना, बेरोजगारों को रोजगार देना, संसाधनों की लूट बंद करना शामिल है।