Latest Newsझारखंडसंघर्ष और एकजुटता को धार दें आजसू कार्यकर्ता, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो...

संघर्ष और एकजुटता को धार दें आजसू कार्यकर्ता, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने कहा कि इतिहास को सामने रख झारखंड के बेहतरीन भविष्य का निर्माण चुनौती भरा है, लेकिन हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारियों और उसूलों पर कायम रहते हुए इन चुनौतियों को हर हाल में पीछे छोड़ना है।

उन्होंने पार्टी के हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय (Central office) में आयोजित संकल्प सभा में ये बातें कही।

सुदेश ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में उसूलों और यथार्थ (Principles and Reality) के साथ चलना और समझना जरूरी है। साथ ही किसी नेता, कार्यकर्ता और दल का राज्य के प्रति कितना समर्पण है, इसका आकलन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्ता एक अवसर है। इसकी असली परीक्षा तब होती है, जब जनता कहे कि मेरी सरकार है लेकिन अफसोस है कि झारखंड जिस हालात से गुजर रहा, उसमें यह आवाज नहीं सुनी जा रही।

यही संघर्ष आने वाले साल 2024 में परिणाम देगा

उन्होंने कहा कि हमने एक मुकाम तय किया है। हमारी राजनीति का विषय बिल्कुल स्पष्ट है। हमें बदली परिस्थितियों में एक अच्छे और बेहतर झारखंड का निर्माण करना है।

आजसू के कार्यकर्ताओं को संघर्ष और एकजुटता को धार देना होगा। यही संघर्ष आने वाले साल 2024 में परिणाम देगा। महतो ने कहा कि इसी महीने से सभी विधानसभा क्षेत्रों (Assembly Constituencies) में जन पंचायत लगाने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि जन पंचायत जनता के व्यापक हितों में असरदार हो।

आजसू में शामिल

इससे पहले व्यवसायी बबन सिंह (Baban Singh) अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मल्लिक, सुनील कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...