‘INDIA’ गठबंधन में कांग्रेस और सपा के बीच बढ़ी तल्खी, अखिलेश यादव बोले…

बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि इसका असर लोकसभा चुनावों में दोनों दलों के गठबंधन पर पड़ सकता है

News Aroma Media

लखनऊ : मोदी सरकार (Modi government) को सत्ता से हटने के लिए बना इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में बिखराव का एक और अध्याय सामने आ गया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि इसका असर लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में दोनों दलों के गठबंधन पर पड़ सकता है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कांगेस पर उनकी पार्टी को ‘जातिवादी और वंशवादी’ बताने के लिए निशाना साधकर कहा है कि कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) जैसी ही भाषा बोल रही है।

अखिलेश ने कहा है कि यह तब अच्छा हुआ कि हमें पहले ही कांग्रेस की मंशा का पता चल गया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास गठबंधन साथियों को धोखा देने वाले का रहा है।

अखिलेश ने मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी में कांग्रेस की ओर से सेंध लगाने पर भी नाराजगी जाहिर की। बता दें कि अखिलेश ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सपा का प्रचार कर छतरपुर जिले के चंदला में कहा, ‘‘यह कांग्रेस ही थी जिसने मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए सपा के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया।

सबसे पहले जातीय जनगणना होगी

अखिलेश ने कहा, कांग्रेस कहती है कि सपा जातिवादी और वंशवादी’ पार्टी है, तब फिर कांग्रेस और भाजपा में क्या अंतर है? वे दोनों एक ही भाषा बोलते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि वंशवादी राजनीति हर पार्टी में मौजूद है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा सपा उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त पर अखिलेश ने कहा, ‘‘यह उनके इरादों को दर्शाता है…उन्हें ऐसा करने दीजिए। मध्य प्रदेश के लोगों ने देखा है कि यह कांग्रेस ही थी जिसने गठबंधन को खारिज कर दिया था।

बता दें कि अखिलेश यादव चंदला में पार्टी प्रत्याशी पुष्पेंद्र अहिरवार के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान यादव ने कहा कि कुछ दल सपा को जातिवादी कह रहे हैं, लेकिन समाजवादी कभी भी जातिवादी नहीं हो सकते क्योंकि वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी सपा सत्ता में आएगी या उसके समर्थन से राज्य में सरकार बनेगी, तब सबसे पहले जातीय जनगणना (Caste Census) होगी। उन्होंने कहा कि चंदला की जनता ने दो बार सपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया है। इस बार भी वह उसकी जीत सुनिश्चित करेगी।

अखिलेश ने कहा…

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बारे में सपा प्रमुख यादव ने कहा कि इस पर लोकसभा चुनाव के समय चर्चा की जाएगी, क्योंकि केवल पीडीए (पिछड़ा, दलित और आदिवासी) की ताकत ही भाजपा को हरा सकेगी।

उन्होंने चुटकी लेकर कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कमलनाथ बुजुर्ग हैं, लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा के पास मध्य प्रदेश में संभागों की संख्या से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

चुनाव के बाद किसी पार्टी को समर्थन देने पर अखिलेश (Akhilesh) ने कहा कि वह केवल उसी पार्टी को समर्थन देने पर विचार करुंगा जो जातीय जनगणना कराएगी।

हालाँकि, यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के उस बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कुछ भी नहीं हो रहा है।

सपा प्रमुख यादव ने कहा, ‘‘भाजपा भी अब पिछड़े वर्गों को अधिक टिकट देने की बात कर रही है। यह मानसिकता में बड़े बदलाव को दर्शाता है।