अक्षरा सिंह ने चलाईं आंखों से ‘गोलियां’, एक्ट्रेस के वायरल वीडियो से फैंस हुए घायल!

News Aroma Media
2 Min Read

मुंबई: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस को दीवाना किया हुआ है। वो अपने इंस्टाग्राम वीडियोज से सबके दिलों को घायल कर देती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

फैंस अक्षरा के सोशल मीडिया पोस्ट का इतंजार भी करते हैं। उनके पोस्ट में कभी खूबसूरत तस्वीरें होती हैं तो कभी वो मजेदार वीडियो पोस्ट करती हैं।

अक्षरा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको देखकर फैंस की धड़कनें फिर बढ़ने वाली है।

एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो प्रिंटिड ड्रेस पहनी हुई हैं और आंख मारती नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं वो किस भी कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस पागल हो रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है- ‘ये मेरा स्टाइल है।

एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

अक्षरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘डोली’ रिलीज होने वाली है।

कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। फिल्‍म नारी सशक्तिकरण को बढावा देने वाली फिल्‍म है।

 फिल्‍म लॉकडाउन से पहले यूपी में शू‍ट की गई थी, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन अब चल रहा है।

अक्षरा सिंह पहली सिंगर हैं, जिनको हर साल कई मिलियन फोलोअर्स मिल रहे हैं।

हाल ही में उनका एक वाडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें कोई उनसे बार बार पूछता है कि मैडम आप बिहारी हैं ?

 तो अक्षरा गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं- ‘का रे एक ही बात बोल-बोल कर काहे माथा भुकना रहा है।

Share This Article