सीता सोरेन पर इरफान का बयान निंदनीय, हो कानूनी कार्रवाई, अलका लांबा ने…

News Update
2 Min Read

Alka Lamba On Irfan and Sita soren Case : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख Alka Lamba ने अपनी पार्टी के नेता एवं झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता Sita Soren  के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की सोमवार को निंदा की और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि महिला विरोधी अपराधों को लेकर कांग्रेस की सरकार में सख्त कानून बने हैं और अपराध को अपराध के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए।

भाजपा की नेता और जामताड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार सीता सोरेन, इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए रविवार को रो पड़ीं थीं।

अपराध को अपराध के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए

इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंसारी ने गत बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अंसारी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के भीतर का आदमी हो या बाहर का आदमी हो, अपराध को अपराध के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए।

- Advertisement -
sikkim-ad

अगर आपने मौखिक रूप से कुछ कहा है, शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, हर तरीके का कानून निर्भया की घटना के बाद कांग्रेस की सरकार में बने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसका (टिप्पणी) कभी समर्थन नहीं करते हैं। चाहे वो इरफान अंसारी (Irfan Ansari) हों, महिला किसी पार्टी की हो, हम इसकी (टिप्पणी) निंदा करते हैं, इसका विरोध करते हैं, इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।

Share This Article