रांची में Bird FLU की आशंका के बीच बंगाल से अचानक बढ़ी चिकन की आमद, औने-पौने दाम में माल निकाल रहे थोक कारोबारी

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: ग्लोबल महामारी कोरोना के बीच बर्ड फ्लू Bird FLU ने कई राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है।

रांची में बर्ड फ्लू Bird FLU की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल से चिकन की आमद अचानक बढ़ गई है।

वहां के कारोबारी औने- पैने दाम में अपना माल निकलवा रहे हैं। उन्हें इस बीमारी के प्रचारित होने का डर है। ऐसे में भाव काफी नीचे गिर जाएगा।

सहम गया रांची बाजार

इधर, रांची का बाजार सहम गया है। दाम में तेजी से गिरावट की संभावना है। वर्तमान में ड्रेस्ड चिकन का भाव 200 से  घटकर 170 से 180 रुपये प्रतिकिलो है। अनड्रेस्ड चिकेन 100-120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इधर, अंडा मार्केट में उछाल

दूसरी ओर अंडा ने एक हफ्ते में प्रति कैरेट 25 रुपये का उछाल लिया है। सात दिन पहले तक कैरेट का भाव 160 रुपये था जो अब 185 रुपये तक पहुंच गया है। एक दिन के अंतराल में पांच रुपये कैरेट की दर से इजाफा हुआ हे।

सात दिन पहले तक एक अंडे की कीमत 5.50 रुपये थे जो बढ़कर 7 रुपये के लगभग पहुंच गयी है। अंडा कारोबारी रेयाज के अनुसार आंध्रप्रदेश से ही माल कि कीमत बढ़ी हुई आ रही है।

चार कौओं की मौत, पशुपालन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

इसी कड़ी में जमशेदपुर में चार कौओं की मौत हो गई, जिसके बाद झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने इन कौओं की मौत की जांच के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, कौओं की मौत की वजह क्या है, इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

क्या है मामला

कृषि मंत्री को जैसे ही जानकारी मिली कि जमशेदपुर में 4 कौओं की मौत हुई है, उन्होंने तुरंत पशुपालन निदेशक को जांच के निर्देश दिए। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि टास्क फोर्स की टीम घटनास्थल पर गई थी।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि चार कौओं की मृत्यु हुई है, जिसे हमारे रांची स्थित एलआरएस लैब में लाया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बर्ड फ्लू से मौत हुई है या नहीं।

राज्य भर में अलर्ट

एहतियात के तौर पर पूरे राज्य स्तर पर अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। 2 दिन पहले ही पदाधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि एहतियात बरते जाएं।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि निदेशक पशुपालन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि झारखंड के सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी जाए।

झारखंड के सभी जिले से प्रत्येक माह बर्ड फ्लू Bird FLU का नमूना निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान कांके रांची को भेजना सुनिश्चहित किया जाए।

Share This Article