नया बिजनेस शुरू करने के लिए Amul दे रहा सुनहरा मौका, सालाना इतने लाख तक होगी कमाई

Central Desk
4 Min Read

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से बहुत से लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। साथ ही आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पैसों की काफी जरूरत भी महसूस हो रही है।

ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहा है तो उसके लिए एक बहुत बड़ा और शानदार मौका है।

ये एक ऐसा मौका है, जिसके तहत आप पहले दिन से ही मोटी कमाई करना शुरू कर सकते हैं। ये एक बिजनेस का मौका है।

आपको नौकरी करने की जरूरत नहीं रहेगी। गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी समितियों में से एक अमूल Amul एक बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज ऑफर करती है।

आपको अमूल की फ्रेंचाइज़ी लेनी होगी। अमूल Amul की फ्रैंचाइज़ी लेकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

Amul Ice Cream Parlour Theme - 800x600 Wallpaper - teahub.io

अमूल की फ्रेंचाइज़ी लेकर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं 

अमूल की फ्रैंचाइज़ी एक बहुत ही आकर्षक मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बिजनेस में नुकसान की संभावना न के बराबर है। फायदे की बात यह है कि अमूल Amul बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर करती है।

वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

केवल 2 लाख से 6 लाख रुपये खर्च करके अमूल Amul की फ्रेंचाइज़ी लेकर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Amul Franchise | Amul Ice cream Parlour Franchise | Amul Distributorship

अगर आप हर महीने 1 लाख रु भी कमाएं तो आपकी सालाना इनकम 12 लाख रु हो जाएगी 

अमूल Amul की फ्रेंचाइज़ी लेकर इस बिजनेस की शुरुआत से ही अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। इस फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने करीब 1 लाख रु से 5 लाख रु कमाए जा सकते हैं।

वैसे आपकी इनकम और प्रोफिट लोकेशन पर भी निर्भर करता है। अगर आप हर महीने 1 लाख रु भी कमाएं तो आपकी सालाना इनकम 12 लाख रु हो जाएगी।

अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करती है 

यहां बताते चलें कि अमूल Amul 2 तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करती है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी।

अगर आप पहली वाली फ्रेंचाइजी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 2 लाख रुपये लगाने होंगे। वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

Amul Ice Cream Parlour - Sanpada, Palmbeach - Ice Cream Shop in Navi Mumbai

सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 रु खर्च करने होंगे 

फ्रेंचाइजी के लिए जो पैसा आप खर्च करेंगे उसमें नॉन-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 रु खर्च करने होंगे। आपकी कमाई कमीशन के तौर पर होती है।

अमूल Amul आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट्स के एमआरपी पर कमीशन देगी। इसमें अमूल Amul आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, पिज्जा, शेक, सैंडविच, हॉट चॉकलेट ड्रिंक पर 2.5 फीसदी कमीशन मिलेगी।

कंपनी प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अन्य अमूल Amul उत्पादों पर 10 फीसदी का कमीशन देती है।

Top 10 Amul Dairy Product Distributors in Ranchi - डेरी प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स-अमूल, रांची - Best Amul Milk Distributors - Justdial

आपके पास कम से कम 150 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए

अगर आप फ्रेंचाइजी लेकर अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं, तो आपको एक जरूरी नियम पूरा करना होगा। ये है स्पेस।

आपके पास कम से कम 150 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए। मगर यदि आप अमूल Amul आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 300 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए।

अब हम आपको बताते हैं फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने का तरीका। इसके लिए आपक toretail@amul.coop पर मेल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप इस लिंक (https://amul.com/m/amul-scooping-parlours) पर जाकर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं। अमूल फ्रेंचाइजी का एक फायदे वाला बिजनेस रहेगा।

Share This Article