चाईबासा में पांच किलों का एक IED बम बरामद

इसी क्रम में गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए एक IED को बरामद किया गया

News Aroma Media

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोईलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र के इचागोड़ा से गवई जाने वाले रास्ते से पुलिस ने पांच किलो का एक IED बम बरामद किया है।

SP आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि गत 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

सभी को सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया

इसी क्रम में गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए एक IED को बरामद किया गया। बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि एक नवम्बर 2022 से आठ जून 2023 तक जिले से 175 IED और 26 स्पाइक हॉल को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। सभी को सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया है। सभी बम को नक्सलियों ने सरुक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।