… और ICICI BANK बैंक के खाते से अचानक ट्रांसफर हो गए 10.5 लाख रुपए

जब उसने बैंक स्टेटमेंट (Bank statement) निकाला तो निकासी का पता चला।

News Update
2 Min Read

जमशेदपुर: Account Holder ने न कोई App डाउनलोड किया, न लिंक खोला। OTP भी किसी को शेयर नहीं किया। इसके बावजूद खाते से अचानक 10.5 लाख रुपए ट्रांसफर (Transfer) हो गए।

मामला जमशेदपुर के सोनारी खूंटाडीह निवासी नीतीश रंजन के खाते से जुड़ा है। साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) ने उनके खाते से इतनी बड़ी राशि की निकासी कर ली।

राशि चार बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। अवैध निकासी की जानकारी मिलने पर नीतीश अपने बैंक में शिकायत करने पहुंचा। उसे साइबर थाना में मामले की शिकायत करने की सलाह दी गई।

मामला साइबर थाना (Cyber Police Station) से जुड़ा न होने के कारण नीतीश को अपने नजदीकी थाना में शिकायत करने के लिए भेज दिया गया।

10 मार्च को मोबाइल पर आया था ओटीपी

नीतीश ने बताया कि वह हैदराबाद की एक कंपनी में काम करता है। उसका खाता ICICI बैंक के बिष्टुपुर स्थित पर्सनल शाखा में है।

- Advertisement -
sikkim-ad

10 मार्च को उसके मोबाइल पर एक OTP आया था, जिसे उसने इग्नोर कर दिया। इस बीच 13 मार्च तक खाते से 10.50 लाख रुपए निकल गए।

जब उसने बैंक स्टेटमेंट (Bank statement) निकाला तो निकासी का पता चला।

नीतीश ने बताया कि उसके पिता को कैंसर (Cancer) है। उनके इलाज के लिए बैंक और लोन देने वाली एक कंपनी से लोन लिया है।

TAGGED:
Share This Article