…और यहां प्रधानाध्यापक का छात्राओं से अश्लील व्हाट्सएप चैट हुआ वायरल, FIR और गिरफ्तारी की मांग

अजय दुबे का विवादों से लंबा इतिहास रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने के बाद से वे एक दर्जन से ज्यादा मामलों में चर्चा में आ चुके हैं। इस बार वायरल चैट ने न केवल उनकी स्थिति को कमजोर किया है, बल्कि स्कूल की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचाया है

Digital News
2 Min Read

WhatsApp chat of the Headmaster with the girl students went viral: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित स्तरोनत उच्च विद्यालय सेलारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय दुबे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके छात्राओं के साथ कथित अश्लील व्हाट्सएप चैट के वायरल होने से स्कूल की प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिसमें कार्यमुक्ति, FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी शामिल है।

प्रधानाध्यापक बोले, साजिश कर फंसाया गया

अजय दुबे ने इन आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि 20 हजार रुपये ऐंठने के लिए उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में उन्होंने मेदिनीनगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, उनके इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

FIR और गिरफ्तारी की मांग

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने कहा, “पहले भी उनकी हरकतें छिपाई गईं, लेकिन इस बार अश्लील चैट वायरल होने से स्कूल की बदनामी हुई है। अब कार्रवाई निश्चित होगी।” समिति के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष कौशल शर्मा ने भी FIR दर्ज करने और दुबे को कार्यमुक्त करने की मांग की।

रिटायर शिक्षक बालेश्वर पांडे ने बताया कि प्रभार संभालने के बाद से दुबे 12 से अधिक विवादों में शामिल रहे हैं और इस बार संगीन आरोपों के चलते कार्रवाई जरूरी है। ग्रामीण अजय साव ने भी सख्त कदम उठाने की बात कही।

- Advertisement -
sikkim-ad

प्रधानाध्यापक का विवादों से पुराना नाता

अजय दुबे का विवादों से लंबा इतिहास रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने के बाद से वे एक दर्जन से ज्यादा मामलों में चर्चा में आ चुके हैं।

इस बार वायरल चैट ने न केवल उनकी स्थिति को कमजोर किया है, बल्कि स्कूल की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचाया है। लोगों का कहना है कि इस घटना ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है।

Share This Article