Latest Newsझारखंड...और इस तरह अंततः स्नैचर ने सिविल कोर्ट में कर दिया सरेंडर,...

…और इस तरह अंततः स्नैचर ने सिविल कोर्ट में कर दिया सरेंडर, पहले भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sadar police station in the capital Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार स्थित सुभाष चौक के समीप रहने वाला एक स्नैचर हेमंत पांडे चाकू लेकर शहर में घूम रहा था।

यह जानकारी पुलिस (Police) को उस वक्त हुई, जब बूटी मोड़ के समीप एक बाइक से टक्कर हुई तो उसने बाइक सवार के पेट में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना 29 जून की है। वह मूल रूप से बिहार (BIHAR) के बक्सर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि बूटी मोड़ में घायल बाइक (BIKE) सवार सुमित सिंह के पिता मदेश्वर सिंह ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर लगातार उसके घर पर छापेमारी कर रही थी।

जानकारी मिली कि वह बिहार (BIHAR) स्थित अपने पैतृक गांव भाग गया है। इस पर रांची पुलिस (RANCHI POLICE) की एक टीम वहां भी पहुंच गई। पुलिस की बढ़ती दबिश को देख कर आरोपी हेमंत रांची पहुंचा।

इसके बाद गुरुवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। वह पहले भी चेन छिनतई के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...