Anil Kumar Mishra has been appointed as the new Principal Judge of Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे का स्थानांतरण डाल्टेनगंज कर दिया गया है। उनकी जगह जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा नंबर एक को रांची का नया प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है।
दिवाकर पांडे ने 7 फरवरी 2024 को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। उनका स्थानांतरण महज एक साल दो महीने के कार्यकाल के बाद कर दिया गया है। अब वे डाल्टेनगंज में अपनी सेवाएं देंगे।
अनिल कुमार मिश्रा इससे पहले रांची सिविल कोर्ट में CBI और PMLA कोर्ट के जज के रूप में करीब तीन साल तक कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को उनके अनुभव के आधार पर अहम माना जा रहा है।
CBI और PMLA के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा का भी स्थानांतरण गढ़वा कर दिया गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने कुल 47 न्यायिक पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत यह बदलाव लागू होंगे।