JSSC CGL परीक्षा 2023 का ‘आंसर की जारी’, 30 सितंबर तक…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JSSC CGL Exam 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से साल 2023 की CGL Exam के ‘आंसर की’ को गुरुवार की रात को जारी कर दिया गया है।

30 सितंबर तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कल यानी शनिवार को इसके लिए लिंक जारी किया जाएगा। आपत्ति ऑनलाइन ही दर्ज करानी है।

आपत्ति के साथ देना होगा संदर्भ

JSSC की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, सभी पेपर की उत्तर कुंजी के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए मात्र एक अवसर मिलेगा।

आपत्ति के साथ संदर्भ देना अनिवार्य है। संदर्भ के रूप में मानक पुस्तक के संबंधित पन्ने ही स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य गणित और मानसिक क्षमता जांच के अतिरिक्त अन्य विषयों में हस्तलिखित संदर्भ (Handwritten reference) मंजूर नहीं किए जाएंगे।

Share This Article