झारखंड में आर्मी जवान ने नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद से है फरार

News Aroma Media
2 Min Read

बोकारो: रात के अंधेरे में एक नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

मामले में बोकारो महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है।

दीपक कुमार नाम के आर्मी के जवान पर दुंदीबाद झोपड़ी में रहने वाली एक नाबालिग दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

आरोप लगाया है की दीपक कुमार ने नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया है।

बताया जाता है कि जब घरवालों ने युवक को देख लिया तो वह घर की दीवार फांदकर भाग निकला।

- Advertisement -
sikkim-ad

वह अपने भाई के घर दुंदीबाद झाेपड़ी में छुट्टी के बाद आकर रुका हुआ था।

इधर, पुलिस ने जवान के भाई के घरवालों से पूछताछ कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी, इस बीच दरवाजा खोलकर दीपक कमरे में घुस गया और गहरी नींद में थी।

इस बीच जब घर में कुछ सामानों को गिरने की आवाज हुई, तो वह जग गई। दीपक को कमरे में देख वह डर गई।

घटना को लेकर पीड़िता के नाना ने बोकारो महिला थाने में आर्मी के जवान दीपक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना के बाद से जवान फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Share This Article