केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kejriwal’s Resignation: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

उनके स्थान पर मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी (Atishi) ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। आज आप नेताओं ने उपराज्यपाल VK Saxena से मुलाकात की। दिल्ली एलजी कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं।

दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपना पद त्यागने की बात कही थी।

आज सुबह विधायक दल की बैठक में केजरीवाल को ही नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए आग्रह किया गया। उनके कहने पर आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

दिल्ली में अगले साल चुनाव होने हैं

मंगलवार शाम केजरीवाल ने LG सक्सेना से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा और आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। ऐसे में नई सरकार केवल कुछ महीने के लिए ही होगी।

अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि जनता के बीच जायेंगे और दोबारा चुनकर आने पर फिर से सरकार बनायेंगे। यही बात आज आतिशी ने कही कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केवल और केवल अरविंद केजरीवाल ही हैं।

Share This Article