गैंगस्टर अमन साव और सुजीत सिन्हा के पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और लातेहार के ठिकानों पर ATS की छापेमारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) शनिवार को गैंगेस्टर (Gangster) अमन साव और सुजीत सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रही है।

पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और लातेहार सहित कई अन्य जिलों में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

ATS की रेड जारी है

पुलिस के अनुसार अमन साहू आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में सुजीत सिन्हा के गुर्गों का इस्तेमाल कर रहा है।

पहले अमन साहू सुजीत सिन्हा गिरोह से ही जुड़ा था लेकिन बाद में उसने खुद का गिरोह तैयार कर लिया।

अमन साहू जेल (Jail) में रह कर भी हर महीने लाखों रुपये की लेवी (Levy) उठा रहा है।

सुजीत सिन्हा के गिरोह में शामिल ज्यादातर अपराधी पलामू (Palamu) के ही रहने वाले हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एटीएस (ATS) की रेड (Raid) जारी है।

TAGGED:
Share This Article