सावधान! जमशेदपुर में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

Central Desk
1 Min Read

जमशेदपुर: शहरवासियों को सावधान होने की जरूरत है। शहर में फिर से कोरोना के बढ़ते मरीज चिंता का विषय है। जिला स्वास्थ्य विभाग फिर से सक्रिय हो गया है।

अधिक से अधिक लोगों का नमूना संग्रह करने का निर्देश दिए जा रहे हैं। गुरुवार को कुल चार हजार 666 लोगों की जांच हुई। इसमें नौ नए मरीज मिले। ये मरीज टेल्को, सोनारी, जुगसलाई व मानगो के रहने वाले हैं।

जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 925 हो गई है। वहीं, अभी तक कोविड से कुल एक हजार 58 मरीजों की मौत हुई है।

संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना भी आवश्यक है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल चार हजार 574 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 16 लाख 42 हजार 363 लोगों की जांच हो चुकी है।

Share This Article