Author: News Aroma Media

New Delhi:  सभी 543 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, बीजेपी को 237 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस 96 सीटों पर आगे चल रही। वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा को 34 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

Read More

Ranchi: रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ 19,389 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय सेठ के सामने कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है।

Read More

Amit Shah is ahead from Gandhinagar:  गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह 5 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। गौरतलब है गुजरात की गांधीनगर सीट पर बीते 35 सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। शाह से पहले ये सीट बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी की हुआ करती थी। आडवाणी इस सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है।

Read More

Godda: गोड्डा में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस आगे हो चुकी है। प्रदीप यादव को 63068 वोट और निशिकांत दुबे को 59896 वोट मिले हैं। प्रदीप यादव 3172 वोट से आगे चल रहे हैं।

Read More

BJP ahead on 7 seats in Jharkhand: झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा (BJP )7 सीटों पर आगे चल रही है। चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, गोडा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे, हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, पलामू से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल…

Read More

Hazaribagh: हजारीबाग लोक सभा सीट से फिलहाल भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मनीष जायसवाल को फिलहाल 44967 वोट मिले हैं। मनीष जायसवाल के विपक्ष में कांग्रेस ने जयप्रकाश भाई पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। मनीष जायसवाल को अब तक 44,967 वोट मिले हैं। वहीं जयप्रकाश भाई पटेल को 23,287 वोट मिले हैं। वहीं झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय अब आगे चल रही…

Read More

Prime Minister Narendra Modi : लगातार तीन राउंड तक वाराणसी लोकसभा सीट से पीछे चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय से आगे हो गए हैं। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31,774 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Read More

Patna: बिहार की हॉट लोकसभा सीट काराकाट में इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा लगभग 4 हजार वोट से आगे हैं। इन्हें 22012 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 18010 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह तीसरे नंबर पर हैं जिन्हें 15586 मत मिले हैं। शुरुआती राउंड में उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर और पवन सिंह दूसरे नंबर पर थे।

Read More

Ranchi: रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ फिलहाल 64 वोट से पीछे जल रहे हैं। बताते चले भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के सामने कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है। अपडेट जारी है।

Read More

Ranchi:  प्रथम चरण की मतगणना की समाप्ति के बाद आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी धम्मू उम्मीदवार मथुरा प्रसाद से आगे चल रहे हैं। प्रथम राउंड में चंद्रप्रकाश चौधरी – 23663 मथुरा प्रसाद महतो – 19755 जयराम कुमार महतो – 15768.

Read More