Author: News Aroma Media

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका पर तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की, जिसके बाद इलाज के दौरान घायल युवती की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पीड़िता ने उसकी हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी के लिए कथित तौर पर अपने पति को छोड़ दिया था। आरोपी अविनाश आर. राजुरे (25) और पीड़िता सावित्रा डी.अंकुलकर पुणे में एक साथ रह रहे थे। यहां पर आरोपी वैश्विक कंपनी हायर में टेक्निशियन के पद पर…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हिमालय की गोद में डेरा डाले हुए हैं।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग ट्रिप की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, पहाड़ों में डेरा। हिमालय की गोद में।रवीना ने इस साल भी घर से दूर दिवाली मनाया। एक दिन पहले अभिनेत्री ने हिमाचल से दिवाली उत्सव की झलकियों शेयर की थीं, जिसमें वह अपने बच्चों के बीच मस्ती करते हुए दिखाई दे रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Read More

मनसेहरा (पाकिस्तान): पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 22 करोड़ की जनसंख्या वाले बड़े देश के कामकाज को ऐसे व्यक्ति के हाथों में छोड़ दिया गया है, जो एक यूनियन काउंसिल को भी चलाने में असमर्थ है। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मरियम ने खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। मरियम ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि वह जहां भी रैली करने जाती हैं, वह पीएमएल-एन को समर्थन देने के…

Read More

बीजिंग: ब्रिक्स देशों के नेताओं के बीच 12वीं मुलाकात 17 नवंबर को वीडियो के तरीके से आयोजित हुई। ब्रिक्स देशों के वर्तमान अध्यक्ष देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात में कहा कि चीन ने सफलतापूर्वक कोविड-19 महामारी को नियंत्रित किया और अन्य देशों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि चीन कोरोना महामारी से ग्रस्त पहला देश है, महामारी से लड़ने में चीन का अभ्यास दुनिया के लिए कारगर साबित हुआ है कि कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। कोरोना महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए मैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीनी…

Read More

देवघर: देवघर के 42 वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में बुधवार को मंजूनाथ भजंत्री ने निवर्तमान उपायुक्त श्कमलेश्वर प्रसाद सिंह से पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि देवघर जिला की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। समाज की अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य होगा। देवघर के विकास के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा। अपने कार्यकाल में जिले को विकास के रास्ते पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूँगा और सभी के सहयोग से इसमें सफलता…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि भाजपा को अब धर्म की याद आ रही है। भाजपा के लिए झारखंड में अब कुछ नहीं बचा है। भाजपा की राम नाम सत्य की यात्रा निकल चुकी है। अब उनको धर्म का बोध हो रहा है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ने लोक आस्था के महापर्व छठ को एक विशेष वोट बैंक को खुश करने के लिए उसे धर्म की राजनीति से जोड़ा गया, जो दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार…

Read More

रांची: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और गोवा की पहली महिला राज्यपाल के रूप में सेवा देने वाली मृदुला सिन्हा के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया। प्रकाश ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसिद्ध लेखिका, भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से वह प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से…

Read More

न्यूयॉर्क: फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक ने बुधवार को अंतरिम परिणामों का एक दूसरा बैच जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उसका कोरोनावायरस का टीका 95 प्रतिशत तक कारगर है। यह बुजुर्ग लोगों को वायरस का शिकार होने के जोखिम से भी बचाता है। कंपनी ने कहा, प्राथमिक विश्लेषण से पता चलता है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर यह अपना प्रभाव दिखाने लगता है। ट्रायल के दौरान कोविड-19 के 170 पुष्ट मामलों का मूल्यांकन किया गया। ये घोषणा 9 नवंबर को फाइजर की पहली धमाकेदार घोषणा के एक हफ्ते बाद आई है, जब…

Read More

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान चर्चा के क्रम में एए बीए सीए डी यथा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के पर्यटन स्थलों की श्रेणियों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिले में पर्यटन की अधिक संभावनाएं हैं। खूंटी पर्यटन का आकर्षण केंद्र है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रयास किए जाएंगे। लतरातु डैम को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उदेद्श्य से उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से छठ मनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग को अनिवार्य करने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गयी हैं। ड्यूटी पर तैनात किए गए अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से छठ के दौरान पूरे शहर में 50 दंडाधिकारी, 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 5 जोनल इंस्पेक्टर सहित 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सादे लिबास में 1000…

Read More