Author: News Aroma Media
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में करीब दस लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘वडोदरा हादसे की ख़बर बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। आशा है कि सरकार-प्रशासन राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। कांग्रेसजनों से अपील है कि हर संभव सहायता करें।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक…
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गुपकर गैंग को लेकर की गई टिप्पणी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी को लेकर आपकी यह सोच है तो क्या भाजपा और पीडीपी का गठबंधन भी जम्मू कश्मीर में आतंक को वापस लाने के लिए ही किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को ट्वीट कर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन को गलत तरीके से परिभाषित करने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने गृह मंत्री की टिप्पणी से नाराज होकर सवाल किया कि क्या…
मुंबई: मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को विवादित ट्वीट की पूछताछ के लिए बुधवार को तीसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंगना व रंगोली को 23 व 24 नवम्बर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत के विवादित ट्वीट की शिकायत बालीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर सैयद बांद्रा ने पुलिस स्टेशन में किया था। मामले पर कार्रवाई न होने पर सैयद ने इस मामले को लेकर बांद्रा मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस विवादित ट्वीट की गहन…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में पीड़ित ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। उसने लिखा है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में महिला के खिलाफ शोषण पर गृह…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार शाम को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने पुलवामा के ककपोरा में सीआरपीएफ और पुलिस के एक दल को निशाना बनाया, लेकिन ग्रेनेड लक्षित निशाने से चूक गया और सड़क पर जाकर फट गया, परिणामस्वरूप दो राहगीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में फिर तेजी आने के बाद दिल्ली सरकार के प्रस्ताव कि अब शादी, पार्टी या किसी आयोजन में 50 से ज्यादा लोग जुट नहीं सकते को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को मंजूरी दे दी। उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब यह नियम पूरी दिल्ली में लागू हो गया है। दिल्ली में पहले 200 व्यक्तियों को शादी, पार्टी वगैरह में शामिल होने की छूट थी। मगर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को इस संख्या को घटाकर 50 व्यक्ति कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के…
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर दिल्ली के जल मंत्री सतेंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। डीजेबी ने मुख्यमंत्री के सामने 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को 90 प्रतिशत तक कम करने संबंधित विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस प्लान को हरी झंडी देते हुए कहा, डीजेबी हर हाल में 2023 तक यमुना के प्रदूषण को 90 प्रतिशत तक कम करे। कार्य योजना के तहत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली के घरों से…
नई दिल्ली: 15 सदस्यों वाली बिहार की नई कैबिनेट में 13 मंत्री करोड़पति हैं और इन नेताओं के पास औसतन 3.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह जानकारी बिहार इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने दी है। जिन 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है, उनमें 13 करोड़पति हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 6 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के 5 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के एक-एक मंत्री हैं। इन 14 मंत्रियों में दो महिलाएं हैं। इलेक्शन वॉचडॉग ने कहा है कि ये निष्कर्ष अक्टूबर-नवंबर के विधानसभा…
पणजी: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि कोविड-19 मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली और घटिया एसओपी के कारण बढ़ रहे हैं। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से लगाए गए आरोप से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली और गोवा के बीच बिजली दरों की तुलना करते हुए गोवा के बिजली मंत्री नीलेश सेबरल को जमकर घेरा था। इसके साथ ही चड्ढा ने बिजली मंत्री को सार्वजनिक बहस (डिबेट) के लिए भी चुनौती दे डाली थी। राणे ने सोमवार को…
लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाद तीसरा ऐसा भारतीय यूनिवर्सिटी बन जाएगा जिसके सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा, जो वर्चुअल रूप से 25 नवंबर को यूनिवर्सिटी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक और स्टैम्प का विमोचन भी करेंगे। इस सिक्के को मुंबई में सरकारी टकसाल में ढाला गया है, यह लखनऊ विश्वविद्यालय के खजाने में एक संपत्ति होगी। सिक्का ढलाई में चांदी, कांस्य, तांबा और निकल का इस्तेमाल…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.