Author: News Aroma Media
नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने नवीनतम संस्मरण ए प्रॉमिस लैंड में पाकिस्तान पर एक भी सकारात्मक नजरिया नहीं रखा है। इसके बजाय, ओबामा ने अफगानिस्तान, यमन और इराक जैसे देशों के साथ पाकिस्तान को रख दिया, जहां लाखों युवा धार्मिक कट्टरवाद से त्रस्त हैं। पेंगुइन रैंडम हाउस के एक डिविजन द्वारा प्रकाशित, ए प्रॉमिस्ड लैंड दो नियोजित संस्करणों का पहला हिस्सा है। पुस्तक मंगलवार को दुनिया भर के बुक स्टोरों में पहुंच गई। पुस्तक में अपने प्रेसीडेंसी के कुछ प्रमुख फैसलों के बारे में याद दिलाते हुए, ओबामा ने विस्तार से वर्णन किया कि उन्होंने क्या…
लखनऊ: कोरोना संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छठ पूजा के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सरकार की तरफ से निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पूजन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने, सभी कार्यक्रमों में दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा है कि किसी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराए जाने का दायित्व भी कार्यक्रम के आयोजक का…
न्यूज़ अरोमा रांची: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )संगठन के एरिया कमांडर तुलसी पाहन सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में तुलसी पाहन, राकेश कुमार दास और प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन शामिल है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में यह उपलब्धि मिली है। अनगड़ा और तुपुदाना से नक्सलियों को पकड़ा गया है। नामकुम थाना में उनसे पूछताछ की जा रही हैं। हटिया एएसपी विनित कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार एवं स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने…
गोड्डा: जिले के बोआरीजोर साहेबगंज मुख्य पथ के बांसभीठा गांव के पास पुलिया के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दिया है। लोगों ने मोटरसाइकिल सवार की पहचान घर साँझला मरण्डी (40) पहाड़पुर निवासी के रूप में की है।
न्यूज़ अरोमा लोहरदगा: जिले के पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की नक्सलियों ने गोली मार हत्या कर दी। घटना 17 नवंबर रात की है। विक्की संवेदक विकास गुप्ता का फुफेरा भाई था। वह नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है। पिछले वर्ष भी सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को नक्सलियों ने जमकर पीटा था। उस वक्त मुंशी विक्की गुप्ता का हाथ पैर तोड़ दिया था। घटनास्थल पर पर्चा छोड़ा संदेह जताया जा रहा है कि इस बार उग्रवादियों ने किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी। सीधे पोकलेन और मशीन ट्रैक्टर…
रांची: पूर्वाचल का प्रमुख त्योहार छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज महापर्व छठ के अवसर पर सभी छठव्रतियों को नमन करते हुए समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
गिरिडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारसनाथ और निमियाघाट रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को पोल संख्या 312/18 के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना एक स्थानीय ग्रामीण पारसनाथ ने स्टेशन मास्टर, गोमो जीआरपी और निमियाघाट थाना को जानकारी दी गई। जीआरपी के आरक्षी जेएल चौधरी और निमियाघाट थाना के एएसआई अशोक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मृतक की पहचान रोशनाटुंडा पंचायत के चकरबरई निवासी प्रीतम सिंह (60) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत…
न्यूज़ अरोमा रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोना के प्रकोप से बचाव के लिए कई तालाबों और आसपास के क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। बुधवार को झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने टीम मेंबर्स के साथ नगर के चुटिया इलाके में स्थित बनस तालाब, नायक तालाब व आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। इस दौरान इन लोगों ने छठ घाटों की साफ-सफाई भी की। इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि छठव्रत लोक आस्था का महापर्व है। ऐसे में कोरोना…
न्यूज़ अरोमा लातेहार: उपायुक्त अबु इमरान ने आज जिला मुख्यालय के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी की। उपायुक्त ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसडीओ को निर्देशित किया और घाट पर समुचित पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का भी कहा। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से मास्क प्रयोग, शारीरिक दूरी एवं कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए…
न्यूज़ अरोमा रांची: कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज दिनांक 18 नवंबर 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची पवन कुमार ने कांके क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों जांच की। कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा 20 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस दिया गया। 05 दुकानों को दिया गया नोटिस जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.