Author: News Aroma Media

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा को धर्म याद आ गया है। छठ जैसे आस्था के महापर्व में भी भाजपा राजनीति कर रही है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि छठ महापर्व पर राज्य सरकार जनता की भावनाओं का ख्याल रखेगी। जनता की सुरक्षा और स्वस्थ रहने की गारंटी सरकार की पहली प्राथमिकता है। छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बाबत उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसपर अपनी बात रखेंगे। संक्रमण रोकने के लिए लगायी…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: प्रदेश कांग्रेस का एक शिष्टमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। शिष्टमंडल में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, विधायक ममता देवी, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम , महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय एवं सुनील कुमार सिंह शामिल थे। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनआस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा छठ को लेकर जारी दिशा-निर्देश पर पुनर्विचार करने की मांग की। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से इस विषय को लेकर वार्ता भी की।…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: छठ पूजा पर हेमन्त सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश में हुए परिवर्तन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह जनभावना की जीत है। सनातनियों की जीत है। लोक आस्था के महापर्व के श्रद्धालुओं की जीत है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ जीत है। हेमन्त सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जीत है। एक के बाद एक गलत फैसलों के खिलाफ जीत है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा समिति, सनातन धर्म संगठन, सामाजिक संगठन ने हेमन्त सरकार के जनविरोधी फैसला के खिलाफ…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा के निधन पर झारखंड मंत्रालय के सभाकक्ष में शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को आयोजित शोक सभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। झारखंड के दो बार मुख्य सचिव रहे पीपी शर्मा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था।

Read More

न्यूज़ अरोमा चतरा: चतरा जिले के नक्सल समस्या से अति प्रभावित प्रतापपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर- कुंदा पथ पर स्थित भंगिया गांव से मंगलवार को पुलिस ने एक प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। टीएसपीसी के इस दुर्दांत उग्रवादी नक्सली सब जोनल कमांडर कृष्णा गंजू पर झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये के इनामी घोषित कर रखा था। एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर दो राइफल समेत पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि चतरा के अलावा पलामू तथा लातेहार समेत अन्य जिलों के थानों में…

Read More

न्यूज़ अरोमा लोहरदगा: लोहरदगा में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया है। यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगढ़ा में हुई है, जहां हथियारबंद नक्सलियों के दस्ते ने पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। आरईओ के द्वारा यहां पुल एवं सडक का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

Read More

न्यूज़ अरोमा दुमका: झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पुराने समाहरणालय परिसर में धरना दिया। संघ ने डीएसई के माध्यम से राज्यपाल को 13 सूत्री मांग पत्र भेजा। मंगलवार को एक दिवसीय धरना के बाद रसोइया संघ ने अपना बकाया मानदेय का 15 दिन में भुगतान करने, प्राथमिक विद्यालय बुदुडीह, रानेश्वर के रसोइया मेघनी पुजहरनी के मौत पर आश्रितों को पांच लाख रुपये की सहायता देने, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समान कार्य के बदले समान वेतन 18 हजार रुपये करने और तमिलनाडु की तर्ज पर राज्य के रसोइया को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: लोक आस्था का महापर्व नहाय-खाय के साथ बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों का नियम-निष्ठा भी आरंभ हो जाएगा। आचार-व्यवहार से लेकर रहन-सहन तक अगले चार दिन तक सात्विक रहने का संकल्प होगा। इस वर्ष छठ पर्व की शुरूआत 18 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। गुरुवार 19 नवम्बर की संध्या में खरना अनुष्ठान के साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास आरंभ हो जाएगा। शुक्रवार 20 नवम्बर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और शनिवार 21 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा। छठ को…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में फेफड़ा प्रत्यारोपण होने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चेन्नई से महतो के दिसम्बर माह में वापस रांची लौट आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह फेफड़ा प्रत्यारोपण के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने अभी उन्हें आइसीयू में दो सप्ताह आराम करने को कहा है। मंत्री के करीबियों ने बताया है कि प्रत्यारोपण के बाद लगातार उनके सेहत में सुधार हो रहा है। उनका कोरोना टेस्ट पहले ही निगेटिव आ चुका है,…

Read More

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 का लक्ष्य भारत को ज्ञान के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनाना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्यय भारतीय शिक्षा व्यवस्था को समग्र, बहु-विषयक और व्यावहारिक बनाना है। नायडू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अगरतला के 13वें दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति से प्रेरित है, जिसमें छात्रों के व्यक्तित्व के समग्र और सम्पूर्ण विकास को केन्द्र में रखा जाता था। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु था, नालन्दा, तक्षशिला में ज्ञान…

Read More