Author: News Aroma Media
पटना: बिहार की सियासत में अजीबोगरीब बातें देखने को अक्सर मिलती है। इस बार की एनडीए सरकार में कई पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष को मंत्रीमंडल में जगह मिली है। इस बार की एनडीए सरकार में जहां भाजपा ने अपने एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को नीतीश मंत्रीमंडल में जगह दी है वहीं जदयू ने अपने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों विजेंद्र यादव और विजय चौधरी पर भरोसा जताया है। हलांकि पिछली सरकार में विजेंद्र यादव जहां ऊर्जा मंत्री थे वहीं विजय चौधरी विधानसभा स्पीकर रह चुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं इस…
पटना: बिहार में नई सरकार के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार और 14 अन्य नेताओं ने पद और गोपनियता की शपथ सोमवार को ली। 14 मंत्रियों में भाजपा के मंगल पांडेय, जदयू कोटे से अशोक चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। जबकि हम पार्टी के विधान पार्षद सदस्य संतोष सुमन ने भी शपथ ली। इन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं जीता है। मंगल पांडेय विधान पार्षद के तौर पर ही राजनीतिक गलियारे में मंत्री तक का सफर तय करते रहे हैं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार जब सोमवार को सातवीं बार शपथ ले रहे थे तब राजद व महागठबंधन बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह से नदारद थे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही एलान कर दिया था कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगे। हालांकि अबतक यह साफ नहीं किया गया है कि तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को भी राजभवन से आमंत्रण भेजा गया था। भाजपा के…
पटना: कोरोना का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि राजधानी पटना में डेंगू ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। राज्य में अबतक डेंगू के 275 मामले सामने आए हैं, इसमें 205 केस केवल पटना के हैं। पटना का कंकड़बाग और रामकृष्ण नगर ऐसे मोहल्ले हैं , जहां डेंगू के मामले सबसे अधिक हैं। वर्ष 2019 में भी यहां पर सबसे अधिक डेंगू के मामले सामने आए थे। पटना में जल जमाव के कारण भी डेंगू के मामले अधिक हैं। कई ऐसी कॉलोनियां हैं जहां जल निकासी को लेकर कोई प्लानिंग ही नहीं है। इस कारण से…
आरा: आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री बनाये जाने से भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर में ख़ुशी की लहर फ़ैल गयी। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आरा के सांसद आरके सिंह भारत सरकार में मंत्री बनकर जिले का विकास करने में लगे हैं वहीं अब अमरेंद्र प्रताप सिंह के बिहार सरकार में मंत्री बन जाने के बाद आरा और भोजपुर जिले का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने से भाजपा परिवार में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि आरा से…
पटना: बिहार में सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गयी मगर इसमें पिछली सरकार के 27 मंत्री को फ़िलहाल जगह नहीं मिली है। नई सरकार में दो नए उप- मुख्यमंत्री बनाये गए हैं। नीतीश सरकार में करीब 14 साल तक उप- मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी की जगह भाजपा ने इस बार किनारे कर दिया है। पिछली सरकार में मंत्री रहे जदयू के आठ और भाजपा के दो मंत्री चुनाव हार गए हैं जिसके कारण उनको नई सरकार में शामिल नहीं किया गया है। ह रने वाले ये पूर्व मंत्री हैं भाजपा के सुरेश शर्मा और ब्रजकिशोर…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सेना की पोस्टिंग का मामला ऐसा है, जिस पर वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी को लद्दाख जैसे कठिन स्थानों पर भी सेवा देनी होगी। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक कर्नल की ओर से दायर एक अपील पर सुनवाई करते हुए की, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी, जोकि सेना में एक कर्नल है, उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने नया पदभार संभालने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी की…
हैदराबाद: वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कोविड-19 के लिए भारत की पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षणों को शुरू कर दिया है। फेज-3 के ट्रायल में पूरे भारत से 26,000 स्वयंसेवक शामिल किए गए हैं। इसका संचालन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर किया जा रहा है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के लिए यह भारत का पहला चरण-3 प्रभावकारिता अध्ययन है, और अब तक का सबसे बड़ा चरण-3 प्रभावकारिता परीक्षण है। परीक्षण में शामिल स्वयंसेवकों को लगभग 28 दिनों के भीतर दो इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन दिए…
रांची: झारखण्ड में सोमवार को 166 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 360 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में चार मरीज की मौत कोरोना से हुई है। इनमें रांची से दो और धनबाद और दुमका से एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 56, बोकारो से 8, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 12, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 32, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 1, गुमला से 2, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 3, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से…
खूंटी: तोरपा रोड में कुंजला गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों में कुंजला गांव निवासी जतरू राम का पुत्र रूपेश राम (23) तथा दरला गांव निवासी चमरा महतो का पुत्र पंकज महतो (17) शामिल हैं। दुर्घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां उपचार किए जाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार खूंटी से तोरपा की ओर जा रही एक यात्री…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.