Author: News Aroma Media

न्यूज़ अरोमा लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह सलैया गांव के निकट जंगल में अज्ञात अपराधियों ने चंदन तूरी (26) की पीट पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार चंदन तुरी बालूमाथ का रहने वाला था। वह 5 दिन पहले अपने ससुराल मुर्गीडीह गांव आया हुआ था। इसी बीच सोमवार की शाम चंदन के ससुराल वालों को सूचना मिली कि चंदन गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चंदन के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया। लेकिन इलाज आरंभ होने से पहले ही चंदन की मौत हो…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: पिठौरिया थाना पुलिस ने रविवार को देर रात हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया थाना गांव में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद शिवा मुंडा की डंडा और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपित दोस्त अनिल उरांव को बाइक में रबड़ से बांधकर जंगली क्षेत्र में फेंक दिया था। आरोपी अनिल उरांव ने बताया कि शिवा उसका दोस्त था। रविवार की शाम में दोनों सोहराई पर्व के अवसर पर एक साथ शराब पी। इसके बाद दोनों…

Read More

धनबाद: टुंडी थाना अंतर्गत पूर्णाडीह पंचायत के कारीटांड़ में लखीराम मोहली (40) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि लखीराम मोहली काली पूजा के अवसर पर अपने ससुराल आया था, शौच के लिए गांव के नजदीक ही स्थित एक तालाब के पास गया था। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में डूब गया। उसी वक्त गांव के कुछ और लोग भी तालाब की तरफ गए थे, उन लोगों ने डूबते हुए एक व्यक्ति को देखा तो उसने तत्काल बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। लखीराम…

Read More

बोकारो: बोकारो जिले के जैनामोड़ बांका पुल में बाइक लेकर नीचे दो युवक नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जरीडीह थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार की है। बताया गया है कि गलत दिशा में बाइक चलाने से हादसा हुआ। दोनों युवक पिछरी गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक बिना बताये घर से देर शाम दोनों घर से निकले थे। जरीडीह थाना क्षेत्र के बांका पुल से लगभग 20 से 25 फीट नीचे बाइक के साथ दोनों युवक नीचे आ गिरे। खबर लिखे…

Read More

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद यह चेतावनी जारी हुई है। कुपवाड़ और बारामुला जिलों में मध्यम स्तर के खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। इसी तरह बांदीपोरा और गांदेरबल के लिए कम खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी है। अधिकारियों ने कहा है कि यह चेतावनी अगले 48 घंटों के लिए मान्य होगी। अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर जब मौसम साफ हो जाता है तभी हिमस्खलन का खतरा अधिक होता है। दो दिनों की बारिश…

Read More

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने सोमवार को कहा कि जीमेल में स्मार्ट फीचर्स और निजीकरण के लिए एक नई सेटिंग के साथ यह अपने डेटाओं के संरक्षण और गूगल के बेहतर अनुभव की दिशा में यूजर्स को आगे रखेगा। जीमेल, मीट और चैट सहित गूगल के अन्य उत्पादों में अपने डेटा को नियंत्रित करने संबंधी यह सेटिंग आपको जल्द ही देखने को मिलेगी। कंपनी ने कहा कि जीमेल, मीट और चैट जैसे गूगल के सभी प्रोडक्ट्स में आपकी डेटा और गोपनीयता को सुरक्षा दी जाएगी। गूगल में प्रोडक्ट मैनेजर मलिका मनोहरन कहती हैं, इनबॉक्स में टैप पर कम्पोज बॉक्स में जाकर…

Read More

नई दिल्ली: बिहार का सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया है। राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए मिलकर…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या आने वाले कुछ दिनों में बढ़ सकती है। कोरोना रोगियों का आंकड़ा 15,000 रोगी प्रतिदिन तक पहुंच सकता है। दरअसल दिल्ली में अब पहले के मुकाबले दोगुने आरटी पीसीआर टेस्ट किए जाएंगे। वहीं दिल्ली में प्रतिदिन होने वाले कुल कोरोना टेस्ट की संख्या भी जल्द ही दोगुनी कर दी जाएगी। इनमें कोरोना एंटीजन टेस्ट भी शामिल है। स्वयं दिल्ली सरकार द्वारा किए गए एक आकंलन के मुताबिक दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले नए कोरोना रोगियों की संख्या 15,000 तक पहुंचने की आशंका है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

चेन्नई: चेन्नई हवाईअड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को दुबई से लौटे एक शख्स को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इस दौरान सोना तस्कर के पास से 1.85 किलोग्राम सोना बरामद जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत 97.7 लाख रुपये है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे कस्टम आयुक्त ने कहा कि रविवार को सोना तस्करी के 5 मामले सामने आए हैं। रविवार रात दुबई से लौटे दस्तगीर को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके मलाशय से सोने के पेस्ट का एक बंडल बरामद हुआ, जबकि सोने के पेस्ट का एक पैकेट उसके एंकल से…

Read More

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के बीच केंद्र के निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विशाखापत्तनम चिड़ियाघर को जनता के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी है। विशाखापत्तनम चिड़ियाघर के क्यूरेटर नंदनी सलारिया ने कहा, मुख्य वन संरक्षक द्वारा जारी आदेश अनुसार विशाखापत्तनम इंदिरा गांधी प्राणि उद्यान को मंगलवार से फिर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सभी आगंतुकों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, आगंतुकों की गेट पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और ये भी सुनिश्चित किया जाएगा की सभी ने मास्क पहना है…

Read More