Author: News Aroma Media

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी मीडिया कर्मियों को बधाई देते हुए कोविड- 19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका की सराहना की। उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर सभी मीडिया-कर्मियों को बधाई! आप देश में लोकतान्त्रिक विमर्श को दिशा देते हो… नागरिकों को सूचित करके उन्हें सक्षम बनाते हो। इस महामारी के दौरान लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया की भूमिका प्रसंशनीय रही है। उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, जिसने 16…

Read More

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके बेटे के बारे में विवादित ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार समित ठक्कर ने तीनों एफआईआर को साथ जोड़कर मामले की जांच नागपुर ट्रांसफर करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बांबे हाईकोर्ट जाने को कहा। सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि इस मामले में पूछताछ पूरी हो चुकी है, इसलिए ठक्कर की जमानत याचिका का विरोध नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के इस बयान को रिकार्ड पर लिया और याचिका का निस्तारण कर दिया। सुनवाई के दौरान ठक्कर की ओर से वकील महेश…

Read More

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ठीक हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। वे डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे, जिसमें कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई का नेतृत्व करना शामिल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जॉनसन ने गुरुवार की सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें ऐसफील्ड के सांसद ली…

Read More

न्यूयॉर्क: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोविड-19 आंकड़ों के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में अब मामलों की संख्या 1.1 करोड़ से अधिक हो गई है। यहां पिछले केवल एक हफ्ते में 10 लाख मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 15 नवंबर तक यहां मरने वालों की संख्या 2.46 लाख पार हो गई है। सर्दियों के दौरान 45 से अधिक राज्यों में महामारी का बुरा प्रकोप है, जिसके कारण मामलों में रिकॉर्ड संख्या में वृद्धि हो रही है। राज्यों के अस्पताल भर गए हैं, डॉक्टर लोगों से सावधानी बरतने की गुहार लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि कुछ महीने और…

Read More

ब्रासीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने देश के नगरपालिका चुनावों में रियो डी जनेरियो में अपना वोट डाला। उनके शासन के दौरान ब्राजील में ये पहला मतदान हो रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बोल्सोनारो ने शहर के विला मिलिटेर के पास एक स्कूल में मतदान किया। वो मास्क पहन कर वोटिंग करने आए थे। बाकी सभी मतदाताओं ने भी मास्क पहना हुआ था। ब्राजील में अब तक कोरोनावायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 165,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हाल के दिनों में, बोलसनारो ने सार्वजनिक रूप से…

Read More

हांगकांग: हांगकांग में एक इमारत में आग लगने से कम से कम सात लोग मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां की सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग जॉर्डन के कैंटन रोड पर एक नेपाली रेस्तरां में रविवार को लगभग 8 बजे शाम को लगी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हताहतों में ज्यादातर नेपाली थे और एक नौ साल का बच्चा भी शामिल था। अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को एक…

Read More

अदीस अबाबा: अफ्रीकी महाद्वीप में अब कोविड-19 मामलों की संख्या 19,63,702 तक पहुंच गई है। यह आंकड़े सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने रविवार को जारी किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने एक बयान में कहा कि महामारी के कारण रविवार दोपहर तक 47,104 मौतें हो चुकी थीं। वहीं अब तक 16,57,142 लोग इस बीमारी से उबर दुके हैं। सीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र और इथियोपिया शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा मामले और मौतें दक्षिण अफ्रीका…

Read More

लंदन: ब्रिटेन में कोविड-19 के और 24,962 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ रविवार को देश में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1,369,318 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली। आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोनावायरस से संबंधित और 168 मौतों के साथ मृत्यु का कुल आंकड़ा 51,934 हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन 50,000 से अधिक कोरोनावायरस से होने वाली मौतों को दर्ज करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत और मैक्सिको के बाद पांचवा देश है, जहां अत्यधिक मौत दर्ज की गई हैं। ब्रिटिश सरकार के एक…

Read More

नागपूर: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने रविवार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. भागवत ने उन्हें कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की। संघ मुख्यालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ऑस्ट्रेलियन दूतावास के उपसचिव जैक टेलर और कौंसल जनरल सारा रॉबर्ट के साथ रविवार संघ मुख्यालय पहुंचे। संघ मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने संघ द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत…

Read More

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान की सरकार और सेना के भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के मनगढ़ंत आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि पड़ोसी देश के नेता ही स्वीकारते हैं कि वह आतंकवाद की फैक्ट्री बन चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने रविवार को पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से पेश किए गए तथाकथित सबूत बेमानी हैं तथा यह पड़ोसी देश की हताशा को जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में कोई भी पाकिस्तान के तथाकथित सबूतों को स्वीकार नहीं करेगा। वास्तव में पाकिस्तान…

Read More