Author: News Aroma Media

इस्लामाबाद: एक्स्ट्रा जुडिशियल मर्डर, बलपूर्वक गायब करना और गैर कानूनी कैद के रूप में पाकिस्तानी प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ पश्तून तहफूज़ मूवमेंट ने गुरुवार को उत्तरी वजीरिस्तान में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों पश्तूनों ने भाग लिया। पीटीएम ने उत्तरी वजीरिस्तान के मीरानशाह में व्यापक जनसमूह इकट्ठा किया था। पाकिस्तान सीनेट के पूर्व सदस्य अफरासीआब खट्टक ने कहा कि पीटीएम के सदस्य डूरंड लाइन के दोनों तरफ संभावित युद्ध को टालने की कोशिश कर रहे हैं। एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता और पीटीएम के समर्थक खोर बीवी ने कहा कि पश्तूनों के खिलाफ हो रहे…

Read More

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे गांव में दिवाली के दूसरे दिन गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो लोग चोटिल हो गए। विवाद के बाद तनाव बढ़ता देख गांव रविवार शाम भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान गांव में एक पक्ष ने पथराव कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एसपी कार्तिक एस को दी। इसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस फोर्स को घटनास्थल रवाना…

Read More

न्यूयॉर्क: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार मान ली लेकिन साथ में ये भी कहा कि डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन की जीत एक धोखा है। एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा : वह जीता, क्योंकि चुनाव में धांधली हुई है। ट्रंप ने 3 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजे टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित किए गए थे, जिसके आधार पर बाइडेन विजेता थे, हालांकि गिनती अभी भी जारी थी और कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। शुक्रवार को, मीडिया ने बाइडेन को इलेक्टोलेरल कॉलेज के 306 वोट दिए और ट्रंप को 232…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर में पुराने विवाद को लेकर पांडे सरदार उर्फ दीपक सरदार (23) की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे एवं तलवार से लैस होकर आए पांच से छह युवकों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि राहड़गोड़ा निवासी पांडे सरदार की विद्युत नगर में राशन की दुकान है। वहां कुछ युवकों से उसका विवाद चल रहा था। रविवार को कुछ युवक उसके दुकान में पहुंचे और अपने साथ उसे ले जाकर पास की झाड़ियों में बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में बीच बचाव करने गए पांडेय के भाई कृष्णा…

Read More

हजारीबाग: बड़कागांव पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में हेमंत किस्पोटा एवं रवि करमाली शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में रविवार को बड़कागांव थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सली विगत 4 नवंबर को थाना क्षेत्र के आंगो स्थित चेलंगदाग फटरिया पानी सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के दो जेसीबी मशीन जलाए जाने के…

Read More

न्यूज़ अरोमा सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के जमतई में पीएलएफआई के पूर्व सहयोगी मदन मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज‌ हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मदन जमतई बाजार से कुछ दूर पर अपने किसी दोस्त के साथ बैठ कर दारू पी रहा था। उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। गोली लगने से मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने ईलाज के लिए उसे राउरकेला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर गिरदा पुलिस…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन, खनिज की सुरक्षा और अस्मिता की खातिर अंग्रेजों और जमींदारों, शोषकों से लड़ाई लड़ी थी। उनकी जयंती के दिन 15 नवंबर को ही झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था। आज का दिन हर झारखंडी को गौरवान्वित करता है। बिरसा मुंडा के उलगुलान और सपने नए आकार लें, इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।सिल्ली के बंता में सुदेश कुमार महतो ने रविवार को बिरसा मुंडा की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और…

Read More

न्यूज़ अरोमा खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिरसा जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जन्मस्थली उलिहातू में मंत्री ने बिरसा मुंडा के वंशजों व ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर ग्रामीण आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आम आदमी की पहचान से ऊपर उठकर भगवान का…

Read More

नई दिल्ली: चीन और 14 अन्य एशियाई देशों ने दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार ब्लॉक बनाने पर सहमति व्यक्त की है जो कुल वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा है। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में रविवार को करार पर हस्ताक्षर हुए। ये ब्लॉक 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों समूह (आसियान) से बना है। सम्मेलन के मेजबान वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुच ने कहा, आरसीईपी पर जल्द ही सभी देश हस्ताक्षर कर देंगे, जिसके बाद ये प्रभावी हो जाएगा और कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में काफी सहायक साबित होगा। रिपोर्ट…

Read More

टोक्यो : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक चार दिवसीय दौरे पर रविवार को जापान पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान बाक जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेंगे। टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बाक सोमवार दोपहर को जापान के ओलंपिक म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को ओलंपिक ऑर्डर प्रदान करेंगे। क्योडो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाक सोमवार को मौजूदा प्रधानमंत्री सुगा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद इसके बाद वह टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके से मिलेंगे और…

Read More